प्राथमिक विद्यालय में चोरी, 38 दिन बाद केस
गोरखपुर, जून 20 -- सरहरी, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरहरी चौकी अंतर्गत रामपुर गोपालपुर के अजायब टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने 38 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है। 12 मई की रात चोरों ने विद्यालय के कमरों की कुंडी तोड़कर स्मार्ट टीवी, म्यूजिक सिस्टम, खेलकूद का सामान समेत अन्य सामग्री चुरा ली थी। अगले दिन प्रधानाध्यापिका सुनीता श्रीवास्तव ने पुलिस को तहरीर दी थी। अब पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.