प्राथमिक विद्यालय में चोरी, मोटर व बल्ब ले उड़े चोर
सीवान, मई 13 -- भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कोइरगांवा में चोरों ने ताला तोड़कर मोटर एवं बल्ब की चोरी कर ली। घटना 07 मई 2026 की रात की बताई जा रही है। घटना की जानकारी स्कूल प्रशासन को अगले दिन तब हुई, जब विद्यालय खोला गया। जांच करने पर विद्यालय का ताला टूटा मिला तथा मोटर और कई बल्ब गायब पाए गए। प्रधानाध्यापिका माला कुमारी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने विद्यालय परिसर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी होने से विद्यालय के दैनिक कार्यों पर असर पड़ रहा है, क्योंकि मोटर के अभाव में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। प्रधानाध्यापिका ने इस संबंध में स्थानीय थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। ग्रामीणों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.