शाहजहांपुर, मई 2 -- मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय-2 में बीती रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मिड-डे मील का गैस सिलेंडर, बर्तन, राशन, बच्चों के खिलौने समेत इन्वर्टर और बैट्री भी उठा ले गए। सुबह सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों और स्टाफ ने टूटा ताला व बिखरा सामान देखा। घटना से ग्रामीणों में रोष है और स्थानीय संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। समाजसेवी विनय शर्मा ने मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- प्राथमिक विद्यालय में चोरी, मिड-डे मील का सामान व इन्वर्टर-बैट्री ले उड़े चोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.