शाहजहांपुर, मई 1 -- मिर्जापुर। संवाददातामिर्जापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय-2 में बीती रात चोरी की एक घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर अंदर रखा मिड-डे मील से संबंधित सामान, जिसमें गैस सिलेंडर, बर्तन, राशन सहित बच्चों के उपयोग के खिलौने भी शामिल हैं, चोरी कर लिए। इसके अलावा चोर इन्वर्टर और बैट्री भी अपने साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग व स्टाफ विद्यालय पहुंचे और मौके का जायजा लिया। इस दौरान विद्यालय परिसर में टूटा हुआ ताला और बिखरा सामान मिला, जिससे साफ है कि चोरी सुनियोजित तरीके से की गई।ग्रामीणों में इस घटना को लेकर काफी रोष व्याप्त है। लोगों का मानना है कि इस प्रकार की वारदात में स्थानीय स्तर के लोगों की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता।समाजसेवी विनय शर्मा ने इस घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.