बलरामपुर, मार्च 19 -- बलरामपुर। नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कन्या मोतीसागर की प्रधानाध्यापक कनीज फातिमा ने 17 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 15 मार्च की रात में विद्यालय का ताला तोड़कर अज्ञात ने चोरी कर ली है। इसमें तीन बड़ा भगोना, बड़ा कुकुर, स्टील बाल्टी, बड़ा परात, दो छोटा परात व 40-40 थाली व गिलास चोरी हो गया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...