लखीसराय, मार्च 31 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला, दरियापुर में सोमवार को शैक्षणिक सत्र की समाप्ति पर कक्षा पांच के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। प्रधान शिक्षक पीयूष कुमार झा की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने बच्चों को सुनहरे भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदा किया। इस अवसर पर प्रधान शिक्षक ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन का आधार है, इसलिए सभी छात्र पूरे मनोयोग से अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखें। उन्होंने विशेष रूप से अभिभावकों को प्रेरित करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियाँ सरकार द्वारा संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की आवासीय सुविधा का लाभ उठा सकती हैं, ताकि उनकी पढ़ाई में कोई बाधा न आए। समा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.