प्राथमिक विद्यालय भीखमपुर से चोरों ने उड़ाया सामान
सीतापुर, जून 25 -- गोंदलामऊ, संवाददाता। संदना स्थित प्राथमिक विद्यालय भीखपुर निशाना बनाकर चोर सोलर पैनल, इनवर्टर, बैटरी समेत महत्वपूर्ण अभिलेख चोरी कर ले गए। प्रधानाध्यापक के तहरीर पर संदना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। प्राथमिक विद्यालय भीखपुर के प्रधानाध्यापक वैभव शुक्ल के मुताबिक गुरुवार सुबह वह विद्यालय पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ था। चोरों ने सोलर पैनल ,इनवर्टर मशीन व विद्यालय के महत्वपूर्ण अभिलेख पत्रावली, नामांकन रजिस्टर आदि पार कर दिए। प्रधानाध्यापक ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी के मुताबिक जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.