मेरठ, अप्रैल 22 -- प्राथमिक विद्यालय भराला में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में इको क्लब के तहत स्लोगन और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता बढ़ाना और पृथ्वी को हरा-भरा बनाए रखने का संदेश देना रहा। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शशि कौशिक ने बताया कि इको क्लब प्रभारी शालिनी शर्मा के नेतृत्व में कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक लिया। विद्यार्थियो ने पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ, जल है तो कल है और पॉलीथिन हटाओ-धरती बचाओ जैसे प्रेरक स्लोगन लिखे। पोस्टरों में ग्लोबल वार्मिंग, वायु प्रदूषण, जल संरक्षण और स्वच्छता जैसे विषयों को आकर्षक रंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। यह भी पढ़ें- छात्र-छात्राओं ने 'पृथ्वी बचाओ' विषय पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.