मेरठ, अप्रैल 2 -- भराला स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा गुरुवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरुकता रैली निकाली गई। रैली भराला के मुख्य मार्गो और गलियों से होकर गुजरी और अभिभावकों से बच्चों को भेजने की अपील की। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह और विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष संगीता ने फीता काटकर रैली का शुभारंभ किया। प्रधानाध्यापिका शशि कौशिक, ममता, रेशमा, शालिनी, कविता, राम भतेरी, अनीता, पूजा, सविता, कुसुम, किशनवती आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.