बरेली, अप्रैल 2 -- बरेली। प्राथमिक विद्यालय बौरिया ब्लॉक भदपुरा में गुरुवार को छात्रों के लिये वार्षिक परीक्षा फल वितरण किया गया। इसके साथ ही नव प्रवेश वाले बच्चों को किताबें देकर उनका स्वागत हुआ। प्रधानाचार्य ने बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया। प्रतिदिन स्कूल आने के लिए कहा गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक विजय कुमार और शिक्षिका राखी गंगवार ने सभी बच्चों को मिष्ठान वितरण कर गिफ्ट भी दिये। नियमित स्कूल आने और होम वर्क रखने को कहा। टाइम टेबल बनाकर घर पर भी पढ़ाई करने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.