कटिहार, अप्रैल 15 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर प्राणपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बेलगच्छी में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाना और महान व्यक्तित्वों के विचारों से उन्हें प्रेरित करना था।क्विज प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और डॉ. अंबेडकर के जीवन व उनके कार्यों से जुड़े सवालों के जवाब दिया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा दिखाई।कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों और विजेता छात्रों को प्रशस्ति पत्र और आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपस्थित शिक्षकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मेहनत से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- अमड़ापाड़ा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.