प्राथमिक विद्यालय बनाही से 250 किलो चावल चोरी, प्राथमिकी दर्ज
सासाराम, जून 24 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बनाही से एमडीएम योजना के लिए रखे गए करीब 250 किलोग्राम चावल की चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतेंद्र राम ने नौहट्टा थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रधानाध्यापक के अनुसार 20 जून की रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय की खिड़की तोड़कर एवं लोहे की छड़ मोड़कर लगभग पांच बोरा चावल चोरी कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.