बांदा, जून 16 -- बदौसा। प्राथमिक विद्यालय बदौसा मंगलवार को समय से खुला, पहले दिन बच्चे स्कूल नहीं पहुंचे। अध्यापक एवं शिक्षामित्र विद्यालय की साफ-सफाई में लगे रहे। सहायक अध्यापिका महिमा देवी, आरती पांडेय सहित शिक्षामित्र लक्ष्मी देवी, सुनीता देवी, राजकुमार आदि भी सफाई में लगे रहे। शिक्षकों ने बताया कि घर-घर जाकर अभिभावकों से मिले और बच्चे स्कूल भेजने के लिए लेकर प्रेरित किया। बताया कि स्कूल प्रांगण की सफाई के लिए ग्राम प्रधान से सफाई कर्मी भेज कर सफाई के लिए कहा गया था। जब सफाई कर्मी नहीं आया तो खुद शिक्षकों को ही सफाई करनी पड़ी। यह भी पढ़ें- प्राथमिक विद्यालय प्रेमपुर (महुआ): सफाई में बीता पहला दिन यह भी पढ़ें- बच्चों को कराया योगाभ्यास, रोजाना स्कूल आने पर दिया जोर यह भी पढ़ें- शिक्षकों ने बच्चों से जाना ग्रीष्मावकाश बिताने का अनुभव

हि...