शामली, जुलाई 17 -- शामली। शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ कैराना का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल बदलूगढ की परसंसा करते हुए बताया कि स्कूल में सभी अध्यापक अपनी अपनी कक्षाओं में टी०एल० एम० के साथ बच्चों को पढ़ाते हुए मिले । कक्षा 4 के बच्चों से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों की गुणवत्ता को परखा जिस पर बच्चे खरे उतरे । मिड डे मिल मोनू के अनुसार मिला। सफाई व्यवस्था भी ठीक मिला। विद्यालय की उचित व्यवस्थाओं के प्रबंधन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक राकेश सैनी और उनकी टीम को बधाई दी और कहा सभी स्कूलों को ऐसा करना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...