गोड्डा, मार्च 12 -- ठाकुरगंगटी, प्रतिनिधि । प्रखंड क्षेत्र के फुलबड़िया पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय फुलबड़िया की क्लास रूम की स्थिति जर्जर हो गई है।इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राधेश्याम मुर्मू ने बताया कि इस विद्यालय में कुल छात्र एवं छात्राओं की संख्या 54 है ।वही इस विद्यालय में मात्र दो शिक्षक है ।बताया कि विद्यालय का क्लासरूम इन दिनों जर्जर हो चुका है।वही इस विद्यालय में चहारदिवारी नहीं होने के कारण विद्यालय में असामाजिक तत्वों के द्वारा काफी गंदगी भी फैला दी जाती है ।बताया कि इस आदिवासी बहुल क्षेत्र के इस विद्यालय में चहारदिवारी का होना अति आवश्यक है ।साथ ही इस विद्यालय में पठन-पाठन करने वाले छोटे-छोटे छात्र एवं छात्राओं के भविष्य को देखते हुए नए विद्यालय भवन का निर्माण एवं शिक्षकों की भी जरूरत है।क्लासरूम के छत पुरी त...