चंदौली, मई 9 -- नियामताबाद(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद । विकास क्षेत्र नियामताबाद के प्राथमिक विद्यालय पुरैनी में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय से पढ़कर निकले पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिक्षकों ने उन्हें कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने और देश समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय के पूर्व छात्र भानु का चयन उत्तर प्रदेश की पुलिस सेवा में आरक्षी पद हुआ जो की ट्रेनिंग पूर्ण करने के उपरांत आरक्षी पद पर प्रयागराज जनपद में कार्यरत है। छात्र भानु का स्वागत विद्यालय परिवार की ओर से किया गया। प्रधानाध्यापक संजय यादव ने माल्यापर्ण कर स्वागत। यह भी पढ़ें- प्राथमिक विद्यालय पुरैनी के छात्र हुए सम्मानित भानु ने भी बच्चों के साथ भावुक हो कर मेहनत से पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित...