कौशाम्बी, दिसम्बर 8 -- विकास खंड नेवादा क्षेत्र के ग्राम सभा पुरखास स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में छह कमरों का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि निर्माण कार्य में जिम्मेदारों द्वारा जमकर धांधली की जा रही है। मामले की शिकायत स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर करते हुए जांच कराने की मांग किया है। पुरखास निवासी कुरेंद्र सिंह एवं अतुल सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई ऑनलाइन शिकायत के माध्यम से आरोप लगाया कि आवंटित धनराशि से निर्माण कार्य घटिया स्तर का कराया जा रहा है। पहली किस्त का पैसा प्रधानाध्यापक द्वारा निकालकर बंदरबांट किया गया है। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच जिला स्तरीय गैर विभागीय अधिकारियों से कराते हुए कार्रवाई की मांग किया है। शिकायतकर्ताओं के अलावा सोहनलाल, छोटेलाल, मूलचंद्र आदि ग्रामीणों ने भी घटिया निर्माण कार्य को द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.