गया, अप्रैल 16 -- इमामगंज प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय पथरा टांड़ के पोषक क्षेत्र स्थित महादलित टोलों में गुरुवार को नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 को लेकर नामांकन जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व विद्यालय के प्रधान मोइन आलम ने किया। इस दौरान बच्चे हाथों में तख्ती और बैनर लेकर गांव के विभिन्न मोहल्लों में भ्रमण करते हुए 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को विद्यालय में नामांकन के लिए प्रेरित करते दिखे। वहीं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया और शिक्षा के महत्व को समझाते हुए अपने बच्चों का नामांकन कराने की अपील की। शिक्षकों ने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए, इसके लिए सभी का विद्यालय से जुड़ना आवश्यक है।अभियान यह भी पढ़ें- प्राथमिक विद्यालय पथरा टांड़ के महादलित टोला पर चलाया गया नामांकन अभियान के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.