हापुड़, अप्रैल 2 -- नगर के प्राथमिक विद्यालय नंबर 1 में बुधवार को स्कूल चलो अभियान की शुरुआत उत्साहपूर्वक की गई। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों का तिलक लगाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत क्षेत्र में नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे, जिससे कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय बालिका की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका रीना ने भी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें।कार्यक्रम के दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। शिक्षकों ने भी बच्चों को शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.