प्राथमिक विद्यालय नंगली छोईया पहुंची अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ की टीम
बिजनौर, अक्टूबर 6 -- हल्दौर के उच्च प्राथमिक विद्यालय नंगली छोईया में विश्व की प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ की टीम विद्यालय पहुंची। टीम ने विद्यालय की छात्रा एवं पावर एंजेल सोफिया की प्रेरणादायी कहानी को जानने, समझने और उसे अपने स्तर पर कवर करने के उद्देश्य से विद्यालय का दौरा किया। यूनिसेफ टीम ने विद्यालय में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया और विद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षिक एवं बाल-केंद्रित गतिविधियों की जानकारी ली। टीम ने अनेक बच्चों के इंटरव्यू लिए तथा उनके अनुभव, आत्मविश्वास, विद्यालय से जुड़ाव और सीखने के अनुभवों को जाना। टीम द्वारा विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की वीडियो क्लिप भी तैयार की गईं, ताकि विद्यालय में हो रहे सकारात्मक बदलाव और बच्चों की उपलब्धियों को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत किया जा सके। टीम ने विद्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.