प्राथमिक विद्यालय तिलगोड़ी में निकाली गई जागरूकता रैली
कौशाम्बी, अप्रैल 3 -- विकास खंड नेवादा के प्राथमिक विद्यालय तिलगोड़ी में बच्चों के नामांकन बढ़ाने और संचारी रोगों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ. राम नेवाज सिंह ने किया। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर गांव में भ्रमण किया। बच्चों ने स्कूल की राह पर चलें, सपने सच करें, 'पढ़ेगा इंडिया, बढ़ेगा इंडिया', 'हर बच्चा स्कूल में, हर घर में खुशहाली' जैसे नारों के माध्यम से शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाया। संचारी रोगों से बचाव को लेकर 'स्वच्छता ही सुरक्षा है', 'हाथ धोएं, बीमारी को रोकें', 'मच्छरों को मारो, डेंगू को टारो', 'टीका लगवाएं, बीमारी से बचें' जैसे जागरूकता संदेश भी दिए गए। इस मौके पर डॉ. राम नेवाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.