प्राथमिक विद्यालय डांडा लखौण्ड में बढ़ेंगी सुविधाएं
देहरादून, मई 22 -- शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में चल रही विद्यालय गोद लेने की पहल के तहत मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय डांडा लखौण्ड को गोद लिया है। यह पहल शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत के आह्वान पर प्रदेशभर में की जा रही है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में आवश्यक सुधार कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानाध्यापक विनोद सिंह असवाल से विद्यालय की आवश्यकताओं की विस्तृत सूची तैयार करने को कहा। प्रधानाध्यापक की ओर से फर्नीचर की कमी, चहारदीवारी पर वाल पेंटिंग, रीडिंग रूम की स्थापना और एआई आधारित शिक्षण संसाधनों जैसी जरूरतों की सूची तैयार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.