अररिया, अप्रैल 22 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय छुरछुरिया संकुल बसगड़ा रामपुर में 'पोषण पखवाड़ा 2026' के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम 'सही पोषण- देश रोशन' को केंद्र में रखते हुए बच्चों, शिक्षकों एवं विद्यालय कर्मियों को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान मातृत्व एवं शिशु पोषण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही एनीमिया (खून की कमी) से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। शिक्षकों ने बच्चों को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों-जैसे हरी सब्जियाँ, दाल, अनाज एवं अन्य पोषक तत्वों से भरपूर भोजन के महत्व को सरल और रोचक तरीके से समझाया। यह भी पढ़ें- 'पोषण पखवाड़ा 2026' के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित विद्यालय परिसर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.