प्राथमिक विद्यालय छुरछुरिया में स्वागत सप्ताह का उत्साहपूर्ण समापन
अररिया, जून 28 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय छुरछुरिया में नवप्रवेशी बच्चों के स्वागत एवं शत-प्रतिशत नामांकन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित स्वागत सप्ताह का शनिवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक समापन हो गया। समापन समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर, पुष्प भेंट कर तथा तालियों की गड़गड़ाहट के बीच गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विद्यालय का वातावरण पूरे दिन उत्सवमय बना रहा और बच्चों के चेहरों पर विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर शिक्षकों ने बच्चों एवं उनके अभिभावकों को नियमित विद्यालय आने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने, स्वच्छता अपनाने तथा अनुशासित जीवनशैली के महत्व के बारे में विस्तार से जानक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.