उरई, अप्रैल 2 -- माधौगढ़। उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़िया में स्कूल चलो अभियान रैली , पुस्तक वितरण व परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। कंपोजिट विद्यालय के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा 8 पास करके जा रहे बच्चों का सम्मान किया गया। सभी बच्चों को स्टेशनरी की किट प्रदान की गई। विद्यालय के अध्यापक अमित गुप्ता ने कहा कि जब बच्चे दूसरे विद्यालय में जाते है, तो वहां उनके व्यवहार से विद्यालय का नाम होता है ।इसलिए आप सभी अनुशासित व्यवहार से आगामी कक्षा में कार्य करें ।विद्यालय के प्रधानाध्यापक जगदीश सिंह कुशवाहा ने कहा कि कक्षा 8 के बच्चों से सीख लें, और अगली कक्षा में बेहतर प्रयास करें। अध्यापक विजय शंकर तिवारी ,पवन बाजपेई ने नवीन स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.