प्राथमिक विद्यालय को उत्क्रमित करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बेगुसराय, अप्रैल 17 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। बरौनी प्रखंड की मल्हीपुर दक्षिण पंचायत के सिमरिया घाट बिंदटोली में प्राथमिक विद्यालय नवीन को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित करने की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में घेराबंदी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीण रौदी कुमार, आनंद कुमार उर्फ वकील, सीताराम कुमार व पंचानंद निषाद ने बताया कि सिमरिया घाट बिंदटोली गांव में मध्य व उच्च विद्यालय नहीं रहने से यहां के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को पांच किलोमीटर दूर चकिया व बीहट टेम्पो या ई-रिक्शा से 10-10 रुपए खर्च कर आवागमन करने को विवश हैं। उन्होंने बताया कि इन दिनों एनएच-31 पर वाहनों का दबाव अधिक रहने व छाई उड़ने की वजह से सड़क हादसे का भी भय बना रहता है। पंचायत में मध्य व उच्च विद्यालय की व्यवस्था नहीं रहने से गांव के अधिकतर अभिभावक अपने-अपने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.