प्राथमिक विद्यालय के समीप शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में किया प्रदर्शन
मऊ, जून 7 -- रानीपुर/चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। रानीपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्रामसभा लरेवा में उस समय हड़कंप मच गया, जब भारी संख्या में ग्रामीण कम्पोजिट शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में सड़कों पर उतर आए। रविवार को दोपहर बाद लगभग तीन बजे प्राथमिक विद्यालय के समीप सैकड़ों की संख्या में स्थानीय महिलाओं और पुरुषों ने इकट्ठा होकर प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने प्रशासन को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस दुकान को तुरंत निरस्त नहीं किया गया, तो वे आमरण अनशन करने के लिए बाध्य होंगे। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे स्थानीय ग्रामीण रमाशंकर चौहान ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्राथमिक विद्यालय के बिल्कुल समीप शराब का ठेका खोलना पूरी तरह से अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.