जमशेदपुर, नवम्बर 10 -- जमशेदपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर प्राथमिक विद्यालय खासमहल में आज पोशाक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से पूर्वी कीताडीह पंचायत की मुखिया जोबा मारडी पंचायत समिति सदस्य दाससमती सुंडी, मां तुझे सलाम संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद अजहर खान, स्कूल की प्रधानाध्यापिका ममता कुमारी, सहायक शिक्षिका सावित्री, उषा आदि लोगों ने मिलकर स्कूल के 50 बच्चों में पोशाक वितरण किया। पोशाक वितरण में मुख्य रूप से दो पेंट, दो फ्रॉक या दो शर्ट के साथ एक जोड़ा स्वेटर, एक जोड़ा जूता और एक जोड़ा मोजा दिया गया। पोशाक पाकर सभी 50 बच्चों के चेहरे पर रौनक आ गई। सभी बच्चों ने कहा कि आधी रोटी खाएंगे फिर भी प्राथमिक विद्यालय जाएंगे। मां तुझे सलाम संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि इस विद्यालय पर जिला प्रशासन द्वारा विशेष ध्यान देने की जर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.