कुशीनगर, मार्च 2 -- कुशीनगर। जन्म तिथि प्रमाणपत्र में कूटरचना कर जारी करने से पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर सीजीएम कोर्ट ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक समेत तीन लोगों पर कूटरचना कर धोखधड़ी करने का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। मुकदमा दर्ज कर रामकोला पुलिस जांच में जुटी हुई है। रामकोला थाना क्षेत्र के बरवां खुर्द निवासी आलमीन अंसारी पुत्र मुंसफ ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी रामप्रसाद, उनकी पत्नी मालती देवी तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय बरवां बाजार के प्रधानाध्यापक रितुराज भारद्वाज ने मिलकर कूटरचित प्रमाण पत्र तैयार कराया। उक्त प्रमाण पत्र के आधार पर 8 नवंबर 2021 की एक कथित घटना को गंभीर बनाते हुए प्रार्थी व उसके परिवार के कुल नौ लोगों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया। प्रार्थी का कहना है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.