कानपुर, फरवरी 26 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की इकाई-3 विवेकानंद की ओर से गुरुवार को शिवदीनपुरवा गांव में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने गौरवशाली भारतीय परंपराओं की जानकारी दी। विवि के छात्रों ने गांव के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से संवाद कर उन्हें शिक्षा का महत्व बताया। होली के ऐतिहासिक, धार्मिक और सामाजिक महत्व को भी साझा किया और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रसार पर जोर दिया। ऐसे पारंपरिक अवसर समाज में आपसी संबंधों को मजबूत करने और सकारात्मक ऊर्जा के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर प्रभारी डॉ. रंजना गौतम समेत अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...