बदायूं, मार्च 13 -- बिनावर, संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय में लगे क्षतिग्रस्त झूले से चार साल की बच्ची की उंगली खेलते समय कट गई। इस मामले की तहरीर पुलिस को दी गयी है। पुलिस ने घायल बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। ब्लॉक सलालपुर क्षेत्र के बिनावर कस्बा निवासी इरशाद अली की चार वर्षीय बेटी हिवानूर प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती है। गुरुवार को रोज की तरह बच्ची विद्यालय गई थी। विद्यालय में लगे क्षतिग्रस्त झूला से झूलते समय बच्ची के पैर की छोटी उंगली टूटे हुये झूले में फंसकर कट गई। बच्ची की उंगली कटने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गये और हंगामा काटा और विद्यालय प्रधानाध्यापक पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों ने थाना पुलिस को तहरीर देकर स्कूल के जिम्मेदार पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायल बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.