रामपुर, अप्रैल 8 -- मिलक। प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य के कक्ष में लगे ताले पर सील का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।इसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। मामले में संबंधित अधिकारी ने संज्ञान में न होने की बात करते हुए जांच उपरांत कार्रवाई की बात की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लखनाखेड़ा का मझरा मढ़ेयान संडोली स्थित प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें विद्यालय परिसर में इंचार्ज के कक्ष में सील लगा हुआ ताला नजर आ रहा था।सूत्रों की माने तो विद्यालय में अध्यापकों में आपसी विवाद चल रहा था और नए सत्र में एडमिशन भी विवाद का कारण हो सकता है।जिसपर मंगलवार को कुछ लोगों ने मिल कर इंचार्ज के कक्ष में ताला लगा दिया। ताला लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।हालांकि अधिकारियों ने मामले से अनभिज्ञता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.