जौनपुर, अगस्त 2 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय कुम्भ में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ शनिवार को किया गया। तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। स्मार्ट क्लास का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी उदयभान कुशवाहा ने किया। विद्यालय को सोशल वेलफेयर एंड अपलिफ्टमेंट ग्रुप, दिल्ली के संस्थापक अवधेश अग्रवाल एवं रोटरी क्लब दिल्ली कामा प्लेस की ओर से स्मार्ट टीवी दान स्वरूप उपलब्ध कराया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी उदयभान कुशवाहा ने कहा कि स्मार्ट क्लास के माध्यम से छात्र-छात्राएं न केवल आधुनिक तकनीक से पढ़ाई करेंगे, बल्कि देश-दुनिया के वर्तमान घटनाक्रम से भी अवगत हो सकेंगे। इससे उनकी सीखने की क्षमता और सामान्य ज्ञान में उल्लेखनीय वृद...