लखनऊ, मार्च 23 -- बख्शी का तालाब स्थित प्राथमिक विद्यालय सुवंशीपुर की सहायक अध्यापिका सीता पाठक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा विजिलेंस लखनऊ यूनिट में तैनात इंस्पेक्टर हंसलाल यादव ने दर्ज कराया है। हंसलाल यादव की तहरीर के मुताबिक सीता पाठक गुड़ंबा की फूलबाग कॉलोनी में रहती हैं। उन्होंने 1.46 करोड़ रुपये वैध आय स्रोत से अर्जित किए। वहीं इन्होंने अपने और परिवार पर 2.69 करोड़ रुपये खर्च कर संपत्तियां बनाई हैं। उनसे संपत्ति के संबंध में ब्योरा मांगा गया तो वैध साक्ष्य नहीं दे सकीं। सर्तकता अधिष्ठान द्वारा आय की जांच की गई थी। इसकी विस्तृत रिपोर्ट तीन फरवरी को शासन को भेजी गई थी। शासन ने 23 फरवरी को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.