प्राथमिक विद्यालय की कक्षा तीन में निकला सांप, बच्चों में मची भगदड़
रायबरेली, मई 12 -- शिवगढ़ (रायबरेली), संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब कक्षा तीन के कमरे में एक बड़ा सांप निकल आया। सौभाग्य यह रहा कि उस समय कमरे में कोई बच्चा मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। किसी तरह डंडे की सहायता से सांप को बाहर निकाला गया। विद्यालय में सफाई कर्मी के न आने से परिसर में घास और गंदगी फैली हुई है, जिसे लेकर शिक्षकों ने चिंता जताई है। मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे रसोइया संतोष कुमारी ने जैसे ही कक्षा तीन का दरवाजा खोला, कमरे में एक बड़ा सांप दिखाई दिया। उन्हें देखते ही उन्होंने जोर से शोर मचाया, जिससे मौके पर प्रधानाध्यापक संतोष कुमार, सहायक अध्यापक हरिमेश सिंह, शिक्षिका प्रीती तथा ग्रामीण अंजनी सहित अन्य लोग इकट्ठा हो गए। सभी ने मिलकर डंडे की सहायता से सांप को बाहर खदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.