चंदौली, जनवरी 10 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय शिकारगंज के मुख्य गेट पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जर्जर हो चुका लाखों की लागत से बना मुख्य द्वार और उसके आसपास खुले में शौचालय भी खराब हालत में पहुंच चुके हैं। विद्यालय का मुख्य गेट 2017-18 में 14वें वित्त आयोग की योजना के तहत तत्कालीन ग्राम प्रधान अनीता शर्मा की ओर से बनवाया गया था। यह वही गेट है, जिस पर राज्य व भारत सरकार द्वारा पुरस्कृत होने का उल्लेख गर्व से अंकित है। लेकिन आज यही गेट बंद पड़ा है, जंग खा चुका है और अपनी बदहाली पर मानो आंसू बहा रहा है। विडंबना यह है कि वर्षों से विद्यालय का मुख्य द्वार बंद है और शिक्षक व नन्हे छात्र-छात्राएं एक मिनी गेट से विद्यालय में प्रवेश करने को मजबूर हैं। बंद पड़े मुख्य गेट का निचला हिस्सा पूरी तरह गल चुका है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.