दरभंगा, मार्च 17 -- हनुमाननगर। दरभंगा जन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज झा ने प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय लावाटोल एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय ज्ञानटोल का भवन बनाने के लिए प्रमंडलीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि इस संबंध में ट्रस्ट कार्यालय को पत्र प्राप्त हुआ है। इसके अनुसार, गोढ़ियारी पंचायत के दलित टोला क्रमश: लावाटोल व ज्ञानटोल में वर्ष 2006 में प्राथमिक विद्यालय की स्थापना की गयी थी। स्थापना काल से ही विद्यालय पेड़ के नीचे चबूतरे पर चल रहा है। विद्यालय के पास न तो अपनी भूमि है और न ही भवन। विगत 24 वर्षों सें खुले आसमान के नीचे विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। सूचना के अनुसार आसपास में कई एकड़ सरकारी जमीन उपलब्ध है। उस पर शिक्षा विभाग अंचल से एनओसी लेकर विद्यालय के भवन का निर्माण करा सकता है। उन्होंने कहा ...