बिजनौर, जून 27 -- आर्यसमाज चांदपुर परिसर में किराये पर संचालित परिषदीय प्राथमिक विद्यालय साहूवान के भवन के कमरों को तोड़ने से रोकने के लिए मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजा गया है। कमिश्नर व अन्य अफसरों को भी प्रतिलिपि भेजी गई है। आर्य समाज चांदपुर के भूतपूर्व प्रचारमंत्री/पुरोहित वेदप्रकाश व अन्य की ओर से भेजे गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है, कि आर्यसमाज के तथाकथित पदाधिकारी काफी वर्षों से स्वार्थवश प्राथमिक विद्यालय साहूवान भवन को खाली कराना चाहते हैं, क्योंकि मेन मार्केट निकट ही है। दुकानें आदि बनाकर किराये से आमदनी करना चाहते हैं, जबकि बाजार बजरिया में 16 दुकानें व मकानात किराए पर पहले से ही चल रहे हैं। यह भी पढ़ें- प्राथमिक विद्यालय का भवन तोड़ने पर रोक की सीएम से गुहार प्रार्थना पत्र के अनुसार अभी तक प्राथमिक विद्यालय साहूवान भवन को...