सुल्तानपुर, मई 18 -- भदैया, संवाददाता देहात कोतवाली क्षेत्र की प्रतापगंज पुलिस चौकी अंतर्गत बीसापुर प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने धावा बोलते हुए विद्यालय का ताला तोड़ दिया और हजारों रुपये का सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी सुबह विद्यालय खुलने पर हुई तो शिक्षकों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि चोर विद्यालय में रखे जरूरी सामान और अन्य सामग्री चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद प्रधानाध्यापक संजय सिंह ने प्रतापगंज पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की तहरीर दी है। देहात कोतवाल धर्मवीर सिंह ने बताया कि, पुलिस मौके भेजी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...