बस्ती, मार्च 25 -- दुबौलिया। दुबौलिया थानाक्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मणपुर में बीती रात चोरों ने ताला तोड़ कर चोरी की। चोरों ने किचन में रखा दो गैस सिलेंडर, चूल्हा, भोजन बनाने का भगौना, पंप और अभिलेख उठा ले गए। प्रधानाध्यापक शिवदास भारती ने दुबौलिया पुलिस को चोरों के विरुद्ध तहरीर दे कर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...