बिजनौर, अगस्त 11 -- कुंवर सत्यवीरा इंजीनियरिंग कॉलेज द्वारा टीबी (क्षय रोग) उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय काशीराम कॉलोनी में एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में टीबी के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करना और लोगों को इसके लक्षणों व उपचार के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान नोडल अधिकारी ललित कुमार ने प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को टीबी रोग के बचाव और इसके मुफ्त इलाज की सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर 'टीबी हारेगा, देश जीतेगा' का नारा बुलंद करते हुए सभी को स्वास्थ्यप्रद जीवनशैली अपनाने और समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- यूजीसी:: उच्च शिक्षण संस्थानों में चलेगा टीबी मुक्त भारत अभियान, छात्र...