कानपुर, मार्च 24 -- कानपुर। पूर्व आईएएस अधिकारी सोमलता सिंह ने गंगा बैराज स्थित कांशीराम नगर के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों और अभिभावकों को सोशल एम्पावरमेंट एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन उत्तर प्रदेश की ओर से अपने पिता की स्मृति शताब्दी वर्ष में शैक्षिक सामग्री वितरित की। इसमें बैग व अन्य स्टेशनरी शामिल थी। अमरेश चंद्र कुरील ने भी बच्चों को फल वितरित किए। शिक्षकों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। नवीन प्रवेश कराए गए। यहां डॉ. अनिल कुमार सिंह, शैलेन्द्र सचान, शिव राम सिंह, पंकज कुमार सिंह, सुभाष गौतम, सुरेश कुमार वर्मा, रेनू सिंह, रोहित लाल, प्रधानाध्यापक आनन्द कुमार, शहनाज परवीन, नाज़िया मुमताज, पूनम अवस्थी, माया देवी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.