कौशाम्बी, मार्च 28 -- शनिवार को प्राथमिक विद्यालय ओसा द्वितीय में विद्यालय का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास एवं पूरी भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाने के बाद माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सभासद आर्यवीर रहे। कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले प्रधानाध्यापक ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद छात्रों के द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। रंगारंग नृत्य, नाटकों और शिक्षाप्रद कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानाध्यापक ज्ञानेश मिश्र ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यालय के वार्षिक उत्सव समारोह को संबोधित करते हुए सभासद आर्यवीर ने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों के सर्वांगीण विकास,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.