रुद्रपुर, दिसम्बर 5 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने दो दिसंबर को विद्यालय का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए प्रधानाध्यापक मनोहर राम को जिला शिक्षा अधिकारी ने गुरुवार को निलंबित कर दिया। मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत ने दो दिसंबर को सितारगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय एएनजनिया का निरीक्षण किया था, जिसमें प्रधानाध्यापक विद्यालय परिसर में मौजूद नहीं मिले। प्रधानाध्यापक मनोहर राम ने उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करने के बाद गायब थे। यही नहीं, उन्होंने गांव के एक शिक्षक को भी विद्यालय में अनधिकृत रूप से कार्यरत रखा था। निरीक्षण में अनुपस्थित पाए जाने पर प्रधानाध्यापक मनोहर राम को जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) हरेन्द्र कुमार मिश्रा ने गुरुवार को निलंबित कर दिया। उन्हें उप शिक्षा अधिकारी कार्...