गोपालगंज, जून 29 -- गोपालगंज /पंचदेवरी। शिक्षा विभाग ने स्थानांतरण प्रक्रिया से पहले विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या तय करने का नया मानक लागू किया है।

शिक्षकों की संख्या का मानक इसके तहत पहली से पांचवीं कक्षा तक 60 विद्यार्थियों वाले विद्यालयों में केवल दो शिक्षक ही पदस्थापित किए जाएंगे। इस व्यवस्था को लेकर शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी चिंता जताई है। विभाग के अनुसार 61 से 90 विद्यार्थियों वाले विद्यालयों में तीन, 91 से 120 पर चार तथा 121 से 150 विद्यार्थियों पर पांच शिक्षक तैनात किए जाएंगे। 150 से अधिक छात्र होने पर पांच से अधिक शिक्षक और एक प्रधान शिक्षक की व्यवस्था होगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में चिंता हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का कहना है कि केवल कुल नामांकन के आधार पर शिक्षक तय करना व्यावहारिक नहीं है। अभिभावकों का कहना...