मधुबनी, जुलाई 19 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले के सरकारी विद्यालयों में अब छात्र संख्या के अनुसार ही शिक्षकों की पदस्थापना होगी। शिक्षा विभाग ने नई स्थानांतरण नीति के तहत प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालयों तक के लिए न्यूनतम शिक्षक मानक तय कर दिया है। इसी मानक के आधार पर जिले के सभी सरकारी विद्यालयों से छात्र संख्या, उपलब्ध वर्ग कक्ष और विषयवार कार्यरत शिक्षकों का डाटा जुटाया जा रहा है। डाटा सत्यापन के बाद विषयवार रिक्तियां तय होंगी और ऑनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू होगी। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने बताया कि नए मानक के अनुसार प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा एक से पांच) में 60 छात्रों तक दो शिक्षक रहेंगे। 61 से 90 छात्रों पर तीन, 91 से 120 पर चार, 121 से 150 पर पांच और 151 से 200 छात्रों तक छह शिक्षक (प्रधान शिक्षक सहित) की व्यवस्था होग...