कन्नौज, फरवरी 27 -- छिबरामऊ ,संवाददाता। खण्ड शिक्षा अधिकारी सौरिख के नेतृत्व में ब्लॉक सभागार खड़िनी में ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि सचिन कश्यप ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने सभी विद्यालयों से प्रस्ताव मंगवाने की अपील करते हुए कहा कि स्कूलों में वाटर कूलर स्थापित किए जाएं, ताकि बच्चों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सके। इससे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा और पढ़ाई का माहौल बेहतर बनेगा। खण्ड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ पाठक ने अपने उद्बोधन में कहा कि भौतिक संसाधनों के निर्माण से केवल कुछ लोग ही लाभान्वित होते हैं, लेकिन एक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण पूरे परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण का आधार बनता है। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.