गंगापार, मार्च 25 -- प्राथमिक विद्यालय नई बाजार में बाल वाटिका नवआरंभ कार्यक्रम का आयोजन उत्सव के रूप में किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी रही और प्रारंभिक बाल शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। नई बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में बाल वाटिका का उद्देश्य 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को विद्यालयी वातावरण के लिए तैयार करना तथा उनकी प्रारंभिक शिक्षा को सुदृढ़ बनाना रहा। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक प्रीति सिंह, सहायक अध्यापक मो. सलीम, सुनीता देवी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों तथा आंगनवाड़ी केंद्र के सहयोग से बाल वाटिका का संचालन प्रारंभ किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला अभिभावक कुसुम देवी ने की। इस दौरान माताओं को सम्मानित किया गया और बच्चों को उपहार वितरित कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.