लखनऊ, सितम्बर 18 -- यूपी में 14429 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों को स्मार्ट स्कूल बनाने के लिए 300 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। शुक्रवार को इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया और अब जल्द काम शुरू किया जाएगा।

स्मार्ट स्कूल के लिए वित्तीय सहायता प्रत्येक परिषदीय प्राथमिक विद्यालय को 2.07 लाख रुपये दिए जाएंगे, जिससे वह अपने विद्यालय को स्मार्ट स्कूल के रूप में तब्दील कर सकेंगे। श्रीट्रॉन इंडिया लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। स्मार्ट क्लास में जो उपकरण लगाए जाएंगे उनमें अधिकतम 65 इंच की इंटरेक्टिव फ्लैट पैनल, ओपीएस स्लॉट, पॉवर बैकअप सिस्टम, ऑडियो-विजुअल सहायक सामग्री, कक्षा एक से कक्षा पांच तक के पूरा पाठ्यक्रम का संपूर्ण डिजिटल कंटेंट, लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम जिसमें ई-दीक्षा व ई-विद्या भी मौजूद रहेंगी, इंटरेक्टिव वीडियो...