देहरादून, अप्रैल 10 -- पौड़ी। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद पौड़ी गढ़वाल ने प्रदेश के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में लागू नई समय सारणी को छात्र और अभिभावकों के हितों के विपरीत बताते हुए इसे तत्काल निरस्त करने की मांग की है। इस संबंध में संघ पदाधिकारियों ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजकर पुराने समय सारणी को यथावत रखने की अपील की है। संघ का कहना है कि प्रदेश की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को नजरअंदाज कर बनाई गई यह समय सारणी व्यवहारिक नहीं है। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि प्राथमिक कक्षाओं के छोटे बच्चों को लंबे समय तक कक्षा में बैठाना न केवल कठिन है बल्कि इससे उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। उन्होंने इसे बाल अधिकारों के उल्लंघन से भी जोड़ा।जिलाध्यक्ष मनोज जुगरान, जिला कोषाध्यक्ष विपुल भंडारी और जिलामंत्री मनीष सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.